फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खून से लतपथ मिला पूर्व छात्र नेता, गोली लगने की आशंका

खून से लतपथ मिला पूर्व छात्र नेता, गोली लगने की आशंका

Wed, 09 Jan 2019 01:46 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
खून से लतपथ मिला पूर्व छात्र नेता, गोली लगने की आशंका
blood - फोटो : file photo
नैनीताल। पूर्व छात्र नेता रोहित तिवारी मंगलवार रात गार्डन हाउस कंपाउंड मल्लीताल में फेयर हेवेंस होटल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रोहित को गोली लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

चार्टन लॉज निवासी रोहित तिवारी मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मल्लीताल में फेयर हैवेंस होटल के पास पड़ा था। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत, कांस्टेबल मनोज जोशी, विनोद यादव भी वहां पहुंचे। सिर की चोट के कारण वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि रोहित के सिर में गंभीर चोट है। यह जख्म गोली या किसी अन्य नुकीली वस्तु का हो सकता है। वह शराब के नशे में भी लग रहा है। रोहित के पिता कृष्ण चंद्र ने बताया कि वह पीरूमदारा जाने की बात कहकर सुबह को घर से निकला था। इसके बाद उन्होंने उसे कई बार फोन किया। मंगलवार शाम रोहित ने खुद के बारापत्थर में बताया। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। रात को उनके पास फोन आया कि रोहित अस्पताल में भर्ती है। इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पूर्व छात्रनेता रोहित तिवारी से कई विवाद जुड़े रहे हैं। एसओजी ने करीब आठ महीने पहले रोहित को स्मैक तस्करी के आरोप में पकड़ा था। बाद में मल्लीताल पुलिस ने उसे यह कहकर छोड़ दिया कि उसके पास बहुत कम स्मैक मिली है। फिर रोहित की शादी के दौरान पंगूट में एक युवक को गोली मार दी गई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जहां से उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन



खून से लथपथ मिला पूर्व छात्र नेता, गोली लगने की आशंका
आठ महीने पहले स्मैक तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed