{"_id":"5b8d8f4f42c79210ba2df58f","slug":"121536003919-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या मामले में कारोबारी से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या मामले में कारोबारी से पूछताछ
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
sucide shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। खनन कारोबारी चंचल सिंह राठौर की आत्महत्या मामले में मैसेज वायरल होने से घटना ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजन जांच नहीं चाहते हैं लेकिन सवाल यह है कि चंचल ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के ऊपर इस प्रकार का आरोप क्यों लगाया था।
पुुलिस के अनुसार गोरापड़ाव हरिपुर पूर्णानंद निवासी खनन कारोबारी चंचल सिंह राठौर का मूल घर बागेश्वर जिले के कमेड़ी देवी गांव में हैं। गांव में सैन्य अधिकारी रहे पिता जोगा सिंह रहते हैं। चंचल के दो भाइयों शेखर सिंह और हीरा सिंह के मकान भी पड़ोस में हैं। मकान के पीछे ही चंचल का खेत हैं। दोनों बच्चे नौकरी कर रहे हैं। खेती बाड़ी के अलावा दो डंपर भी चलते हैं।
किसी चीज की कमी नहीं होने के बावजूद चंचल की मानसिक हालत कैसे बिगड़ गई, इस बारे में गांव के लोग तरह तरह के कारण बता रहे हैं। मानसिक स्थिति खराब होने पर चंचल ने किसी पर हमला नहीं किया। किसी को भला बुरा भी नहीं कहा था। रविवार को अचानक घर से बंदूक निकालकर खुद को गोली से उड़ा लिया। गांव के लोगों का भी मानना है कि चंचल के दिमाग के ऊपर लक्ष्मी दत्त पांडे के घर पर हुई लूट और हत्या का गहरा सदमा पहुंचा था। इसी सदमे में उन्होंने एक अन्य व्यवसायी के खिलाफ मैसेज वायरल कर दिया था। व्यवसायी पर तोहमत लगाई है कि उनका हाथ पांडे के घर हुई घटना से था। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि परिजन इस मामले में कार्रवाई नहीं चाहते हैं। व्यवसायी से पूछताछ की गई है। इस मामले में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि खनन कारोबारी के मैसेज को वह हल्के ढंग से नहीं ले रहे हैं। इस मामले में व्यवसायी से अस्पताल में भर्ती अर्शा के सामने पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड से भाई भी पहुंचे
हल्द्वानी। चंचल सिंह के छोटे भाई हीरा सिंह इंग्लैंड में नौकरी करते हैं। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही वह वहां से चल दिए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पिता जोगा सिंह बागेश्वर से पहले आ गए थे। चित्रशिला घाट पर खनन कारोबारी का अंतिम संस्कार किया गया।