{"_id":"5b4a38d04f1c1b1e308b4a50","slug":"121531590864-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर दिनेश की संदिग्ध मौत के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर दिनेश की संदिग्ध मौत के मामले की जांच शुरू
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत के सौनी निवासी मृतक किशोर दिनेश बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी अभी भी रहस्य बनी हुई है। परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कोतवाल नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव में जाकर मामले की गहनता से जांच की। बताया गया है कि पहले दिन पुलिस का प्रमुख फोकस परिवार पर ही रहा। हालांकि कई ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई। मृतक के दोस्तों से भी गहनता से पूछताछ चल रही है।
मालूम हो कि किशोर दिनेश सिंह बिष्ट झुलसी हालत में घर से दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क के नीचे बरामद हुआ। मृतक ने बयान में दो लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर उस पर आग लगाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही पुलिस के लिए मौत की गुत्थी रहस्य बनी हुई है। मुकदमे के बाद जांच टीम ने शनिवार को फिर से घटना स्थल का मुआयना किया। टीम प्राथमिक विद्यालय के उस खंडहर में भी गई, जहां पुलिस को दिनेश की चप्पलें बरामद हुई थीं।
बाद में परिजनों से भी गहन पूछताछ की गई। पुलिस ने लगभग साढ़े तीन घंटे क्षेत्र में बिताए, हालांकि पुलिस टीम के हाथ अभी तक खास सुराग नहीं लग सके हैं। कोतवाल नारायण सिंह का कहना है कि परिजनों के अलावा के गांव में कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई, मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ चल रही है। मामला संदिग्ध और बेहद पेचीदा है, धीरे-धीरे मौत के रहस्य की परतें खुलेंगी।