{"_id":"59ef9ecb4f1c1b8d698b7832","slug":"121508875979-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर टीवी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर टीवी बरामद
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जहर खाने से बेहोश महिला की एसटीएच में उपचार के दौरान सोमवार की देर रात तक मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। पंतनगर टी ब्लॉक निवासी भगवान सिंह की पत्नी तुलसी देवी (45) ने सोमवार को अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने परिजनों को बताया तो बेहोश होने पर परिजन उसे लेकर एसटीएच आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि भगवान सिंह की तुलसी दूसरी पत्नी है। घटना के पहले वह भैया दूज पर मायके भी गई थी। किन कारणों के चलते महिला ने जहर खाया है। इस बारे में पुलिस को पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
चुराई गई एलईडी बरामद
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने रिमांड पर लिए गए अभियुक्त की निशानदेही पर चुराई गई एलईडी बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ शहर की कई अन्य चोरियों में शामिल होने का आरोप है। उपनिरीक्षक रमेश चंद्र जोशी ने आरोपी कुमार उर्फ मयंक को अदालत से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि उसने शिवविहार कॉलोनी से चुराई गई एलइॅडी को इंद्रप्रस्थ इंक्लेव स्थित खंडहर में छिपाकर रखा है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर एलइॅडी को बरामद कर लिया। मुकेश के अन्य साथी चोरी के पांच मामलों में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद हैं।