{"_id":"5cc36cfbbdec220754345623","slug":"11556311291-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार कुंवरपुर रोड पर बृहस्पतिवार को बस की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। काठगोदाम पुलिस की जांच से पता चला कि दुर्घटना का शिकार युवक रुद्रपुर से चोरी हुई स्कूटी चला रहा था। पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार 34 वर्षीय युवक हल्द्वानी से चोरगलिया की तरफ बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे जा रहा था। कुंवरपुर से आगे बढ़ने पर स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पुलिस को कोई पहचानपत्र नहीं मिला। उसके एक हाथ पर ओम के साथ पंकज गुदा था। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि युवक के पास से बरामद स्कूटी रुद्रपुर रम्पुरा से चुराई गई है। बरामद स्कूटी रमपुरा निवासी अरविंद चंद्र पांडे की है, जो किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। दो दिन पहले उसकी स्कूटी अस्पताल के पास से चोरी हुई थी। इस मामले में रम्पुरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा भी दर्ज किया था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख दिया है। साथ ही स्कूटी और बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को आशंका है कि दुर्घटना का शिकार युवक ऊधमसिंह नगर जिले का रहने वाला है।
बस की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की मौत
रुद्रपुर से चोरी गई स्कूटी चला रहा था युवक