फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने दो भगोड़े अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

पुलिस ने दो भगोड़े अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

Sat, 13 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो भगोड़े अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक न्यायालय में हाजिरी नहीं लगा रहा था और दूसरा 2011 में नकली नोट के मामले में सजायाफ्ता है।

पहला मामला रानीखेत का है। कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि अभियुक्त जगतपुरा बारादरी बरेली निवासी किशन कुमार 2007 में शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। 21 अगस्त को उसे न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया था। पिछले 11 सालों से फरार चल रहे अभियुक्त को रानीखेत पुलिस ने यहां मालरोड रानीखेत के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दूसरा मामला द्वाराहाट का है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी अभियुक्त नौशाद एवं शमा परवीन द्वारा नकली नोट चलाए जा रहे थे। 2011 में चौबटिया निवासी पृथ्वीराज जोशी ने द्वाराहाट थाने में इस मामले का अभियोग दर्ज कराया था। जिसके बाद न्यायालय ने शमां परवीन को 10 साल की कारावास की सजा दी गई थी, लेकिन अभियुक्त नौशाद तब से लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने नौशाद को रानीखेत में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed