फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिला आबकारी अधिकारी पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

जिला आबकारी अधिकारी पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Mon, 01 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
हल्द्वानी। पटेल चौक स्थित शराब की दुकान की ठेकेदार महिला ने जिला आबकारी अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा है। महिला ने कहा है कि अब उसको परेशान किया गया तो वह आत्महत्या को बाध्य होगी जबकि जिला आबकारी का कहना है कि वह ओवररेट की शिकायत पर जांच करने गए थे।
विज्ञापन

ग्राम किशनपुर सकुलिया निवासी लालकुआं निवासी सुरेश जोशी की पत्नी सरिता जोशी ने डीएम वीके सुमन के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजे गए पत्र में कहा है कि वर्ष 2018-18 के लिए पटेल चौक स्थित विदेशी मदिरा की दुकान का आवंटन उसके नाम हुआ है। करीब ढाई माह पहले जिला आबकारी अधिकारी आए और उन्होंने दुकान पर तैनात कर्मचारियों को धमकाया। साथ ही सादे कागज पर अंगूठा लगवाया और स्टॉक रजिस्टर लेकर चले गए। इस संबंध में पूछने पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी न ही रजिस्टर लौटाया। आरोप है कि 29 सितंबर को वह दोबारा दुकान पर आए। कर्मचारियों को धमकाते हुए सादे कागज पर अंगूठा लगवाया। दुकान स्वामी महिला का कहना है कि इस पर उसने पति के माध्यम से आबकारी अधिकारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है। कहा कि अधिकारी उसको बिना किसी कारण के परेशान कर रहे हैं। आबकारी अधिकारी उस पर अनुचित दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि उत्पीड़न के चलते ही उसने रविवार को दुकान बंद रखी। इधर, जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह से बताया कि पटेल चौक स्थित दुकान पर ओवररेट की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच के लिए वह दुकान गए थे। सादे कागज पर अंगूठा लगवाने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन


डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा पत्र
आबकारी अधिकारी ने कहा ओवररेट की शिकायत पर जांच करने गए थे, सादे कागज पर दस्तखत कराने का सवाल ही नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed