फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जमीन खरीदने में 26 लाख की धोखाधड़ी

जमीन खरीदने में 26 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 21 Aug 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जमीन खरीदने में 26 लाख की धोखाधड़ी
हल्द्वानी। जमीन जायदाद खरीदते समय सावधानी जरूर बरतें। खासकर बिचौलियों के बारे में पूरी तहकीकात करने के बाद ही जमीन का सौदा करें क्योंकि बैंक कर्मचारी बिचौलियों के चक्कर में अपने 26 लाख रुपये गंवा बैठा है। उसे अब तक न तो जमीन ही मिल पाई न ही रकम। आईजी के निर्देश पर एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आईजी रेंज पूरन सिंह रावत ने बताया कि बैंक कर्मी महेश चंद्र उनके पास शिकायत लेकर आए थे कि उन्होंने चीनपुर में एसबीआई के पास जमीन जमीन लेनी चाही। बिचौलियों ने उनका पैसा लिया लेकिन जमीन नहीं मिली। इस मामले में एसआईटी प्रभारी नरेश चंद्र को जांच करने के निर्देश दिए गए। एसआईटी प्रभारी ने बताया कि चीनपुर में करीब 1900 वर्ग फुट जमीन रामपुर रोड निवासी एक परिवार की है। उस परिवार ने छह लाख रुपये लेकर इस जमीन का एग्रीमेंट आदर्श नगर के एक व्यक्ति के नाम कर दिया। बैंक कर्मी ने इस मामले में गैस गोदाम रोड के रहने वाले बिचौलिए से संपर्क किया। बिचौलिये ने जमीन को अपना बताते हुए तीन साल में साढ़े 26 लाख रुपये ले लिए। इनमें पांच लाख रुपये नगद दिए गए। दोनों बिचौलिए जमीन देने के लिए बैंक कर्मी को काफी दौड़ा चुके हैं। एसआईटी ने जांच में पता चला कि एक बिचौलिया घर छोड़कर गायब है। एसआईटी का कहना है कि आरोपों की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आईजी ने स्पष्ट किया कि भू माफिया का मनोबल तोड़ने के लिए यदि एक व्यक्ति दो या उससे अधिक मामले में वांछित पाया गया तो उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी ऐसे लोगों की सूची छांटकर तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed