फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेरोजगार युवक ने जहर खाकर जान दी

बेरोजगार युवक ने जहर खाकर जान दी

Mon, 07 May 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगार युवक ने जहर खाकर जान दी
हल्द्वानी। शिक्षानगर गुरुद्वारा के पास युवक ने जहर खा लिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का कारण पारिवारिक तनाव और बेरोजगारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार श्याम मुरारी सक्सेना का बेटा प्रशांत सक्सेना (33) एमकाम तक पढ़ा था। शनिवार को परिजनों ने कुछ कहा तो तनावग्रस्त होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी ने घटना के बाबत परिजनों से पूछताछ की। पता चला कि प्रशांत सक्सेना बीमारी के चलते काफी कमजोर हो गया था। पढ़ाई करने के बावजूद उसके पास रोजगार नहीं था। शनिवार को किसी बात को लेकर परिवार के लोगों ने कुछ कहा तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी बर्दाश्त नहीं हुई जहर खाकर जान दे दी
एमकाम करने के बाद भी खाली था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed