फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुकान बंदकर सराफा व्यवसायी गायब

दुकान बंदकर सराफा व्यवसायी गायब

Fri, 04 May 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दुकान बंदकर सराफा व्यवसायी गायब
हल्द्वानी।
विज्ञापन

पटेल चौक चौधरी रनवीर सिंह कांप्लेक्स स्थित दुकान में ताला लगाकर व्यवसायी गायब हो गया है। चार दिनों से ढूंढ रहे लोगों का आरोप है कि व्यवसायी लाखों रुपये नगदी और जेवरात लेकर चंपत हो गया है। कोतवाली थाने में एक महिला ने लिखित शिकायत की है।

न्यू कालोनी काठगोदाम निवासी माया थापा पत्नी सुरेंद्र थापा ने पुलिस को बताया कि उसने 10 दिसंबर 2017 को दो तोले की झुमकी के अलावा आठ हजार रुपये श्री साईं आभूषण के मालिक वीरेंद्र वर्मा उर्फ रिंटू को दिए थे। बार-बार प्रयास के बावजूद पैसा और जेवरात नहीं मिल सका। एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने कहा कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दुकान पर पहुंचे लोगों का कहना है कि व्यवसायी ने काठगोदाम के एक रेस्टोरेंट मालिक से 11 लाख और बाजार के एक व्यवसायी से भी 25 लाख रुपये कर्ज लिया था। व्यवसायी के करीबी रहे लुकमान सिंह बिष्ट का कहना है कि कर्ज के चलते उसे नवाबी रोड स्थित अपना मकान बेचना पड़ा था। पड़ोसी दुकानदारों का कहना है कि उसका परिवार जज फार्म में रहता था लेकिन वहां भी मकान बंद पड़ा है। तगादा करने वालों का जवाब देते देते वे काफी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed