{"_id":"5abaa8d04f1c1be93f8b53b1","slug":"11522182352-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
sucide shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। डोब-ल्वेशाल स्थित ग्राफिक एरा कॉलेज के परिचालक ने सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामसभा डोब-ल्वेशाल निवासी विजय वर्मा (23) पुत्र स्व. राम दास का सोमवार शाम घर में मां मुन्नी देवी और भाई बंटी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच विजय ने अपने भाई बंटी के साथ हाथापाई कर दी। इससे गुस्साए भाई और मां घर छोड़कर परिजनों के यहां चले गए। सुबह जब दोनों मां-बेटे घर पहुंचे तो देखा कि विजय ने घर के अंदर एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बेटे का शव देख मां मुन्नी देवी के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने भवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे एसआई दिलीप सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राफिक एरा कॉलेज प्रबंधन ने परिचालक की आत्महत्या पर दुख जताया है।
सोमवार देर रात परिजनों से हुआ था विवाद, परिजनों के घर से जाने के बाद लगाई फांसी
युवक ग्राफिक एरा कॉलेज की बस में था परिचालक
पति की मौत के बाद मुन्नी ने मेहनत मजदूरी कर बच्चों को पढ़ाया
डोब-ल्वेशाल निवासी मुन्नी देवी के पति राम दास वर्मा की 20 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद मुन्नी देवी के सिर पर तीन लड़कों और एक लड़की की जिम्मेदारी का बोझ आ गया। मुन्नी देवी ने मेहनत मजदूरी कर बच्चों का लालन-पोषण कर उन्हें पढ़ाया। सोमवार रात सबसे छोटे बेटे विजय की आत्महत्या ने उसे बुरी तरह तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत पर मां मुन्नी देवी और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। विजय के साथ मां मुन्नी देवी और बहन भी ग्राफिक एरा कॉलेज में काम करती हैं।