{"_id":"5ab173054f1c1bb3758b6892","slug":"11521578757-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पूर्व मिले भालू का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह पूर्व मिले भालू का किया अंतिम संस्कार
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जौलासाल के जंगल में चुगाड़ के पास 20-25 दिन पुराना भालू का कंकाल मिला है। इसके शिकार की आशंका है। इसलिए वन अधिकारियों ने कंकाल का पोस्टमार्टम करा रेंज कार्यालय में मुकदमा दर्ज किया है।
चुगाड़ में हथियार बनाने के सामान मिलने के बाद वन अधिकारियों ने घटनास्थल के चारों ओर जंगल में कांबिंग की। इस दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर सोमवार को हॉर्नबिल पक्षी की चोंच समेत भालू का एक कंकाल मिला। पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करा इस कंकाल को जला दिया गया। इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके। एसडीओ एसी आर्य ने बताया कि भालू की शिकार से मौत के लक्षण नहीं मिले हैं फिर भी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चल सकेगा। जौलासाल रेंज कार्यालय में इसका मुकदमा (एचटू केस) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक पेड़ काट ले गए तस्कर
हल्द्वानी। वन अधिकारियों के मुताबिक सांदन का एक पेड़ काटा गया है। इसका इस्तेमाल तमंचे की बट बनाने में किया जाता है। अब सवाल यह है कि यदि पेड़ की लकड़ी का पूरा इस्तेमाल कर लिया गया है तो भारी मात्रा में असलहा बनाया गया है, यदि नहीं तो पेड़ को जंगल में कहीं और छिपाकर हथियार बनाने का काम जारी है। इसको लेकर वन महकमा गश्त कर रहा है।
विज्ञापन
मौके से खाना पकाने का सामान नहीं मिला
हल्द्वानी। वन टीम को घटना स्थल और आसपास खाना पकाने के लिए बर्तन, मसाले वगैरह नहीं मिले हैं हालांकि दाल, चावल आदि कच्चा राशन मिला है। इसको लेकर माना जा रहा है कि तस्कर काम को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।