{"_id":"5a90808e4f1c1b514a8bb004","slug":"11519419534-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में चोट के चलते हुई रमेश की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में चोट के चलते हुई रमेश की मौत
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती रमेश चंद्र वर्मा की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई। पता चला है कि सिर में गंभीर चोट के चलते नशा मुक्ति केंद्र के मरीज की मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा और लीवर को सुरक्षित रख लिया है।
दमुवाढूंगा मल्ला प्लाट निवासी व्यवसायी रमेश चंद्र वर्मा (48) को शराब छुड़ाने के लिए परिजनों ने 18 फरवरी को कालाढूंगी रोड स्थित मानस कल्याण केंद्र में भर्ती कराया था। दो दिन में हालत बिगड़ने पर संस्था के कर्मचारियों ने मरीज को एसटीएच में भर्ती कराया। यहां हालत नियंत्रित नहीं होने पर उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई। इस मामले में रमेश के बेटे दीपक कुमार ने मुखानी थाने में धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पिटाई के चलते उसके पिता की मौत हुई है। काठगोदाम पुलिस ने रमेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को पता चला कि सिर में गंभीर चोट के चलते मरीज की मौत हो गई। शरीर पर कुछ छोटे-छोटे चोट के निशान थे। डॉक्टरों ने लीवर और विसरा को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि अभी पुलिस धारा 308 को आधार पर काम कर रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर डॉक्टरों के निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डीबीआर जांच के लिए दून भेजा जाएगा
थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि मानस केंद्र से जब्त किए गए डीबीआर में कुछ तथ्य गायब होने की बात सामने आई है। इस मामले में डीबीआर को उचित माध्यम से जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा। बाजार से डीबीआर ठीक कराने पर उसमें टेंपरिंग आने का डर रहता है।
विज्ञापन
सिर की चोट को लेकर होगी बहस
सिर में अंदर और बाहर गंभीर चोट पाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और डॉक्टरों के बीच बहस होगी कि चोट किस प्रकार लगी है। चोट डंडे की है या गिरने से हुई है। पुलिस का मानना है कि सिर की चोट के चलते मुकदमे की धाराएं बढ़ेगीं।
संस्था में कौन डॉक्टर कर रहा था इलाज
मानस कल्याण केंद्र में नशेड़ियों के इलाज के लिए किस-किस डॉक्टर की नियुक्ति है। इस मामले में अभी पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस केंद्र के कर्मचारियों की सूची बना चुकी है लेकिन अभी पूछताछ नहीं की है। विवेचक कैलाश नेगी का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।