{"_id":"5a0b55ae4f1c1bec538bd2d3","slug":"11510692270-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में ही दोस्ती का निकला दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस दिन में ही दोस्ती का निकला दम
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। होटल मैनेजमेंट करने वाले युवक और युवती की दोस्ती अधिक दिनों तक नहीं चल सकी। युवती ने कोतवाली थाने में आकर आरोप लगाया कि युवक उसे फोन कर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने युवक को बुलाया। थाने में युवक के माफी मांगने पर दोनों ने अपना रास्ता अलग-अलग कर दिया। लिखित समझौता लेने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
छड़ायल निवासी युवक ने किसी प्रकार भीमताल क्षेत्र की युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसे फोन कर नजदीकियां बढ़ाई। युवती का कहना था कि दस दिनों के बीच दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। इस बीच युवक ने फोटो खींचने के बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। युवक की हरकतों से परेशान युवती रोते हुए थाने पहुंची। आरोप लगाया कि युवक अपने दोस्तों से भी फोन कराता है। युवती की बातों को सुनने के बाद उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या ने युवक को बुलाया। युवक का कहना था कि वह युवती को काफी दिनों से जानता हैं। युवक आरोपों से इनकार कर रहा था। युवक के माफी मांगने पर पुलिस ने दोनों से समझौता पत्र लिखवाया। दोनों ने एक दूसरे से संबंध नहीं रखने का वादा किया। पुलिस ने समझौता पत्र लेने के बाद उनको छोड़ दिया।