फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रंचिंग ग्राउंड को पाट दिया बायो मेडिकल वेस्ट से

ट्रंचिंग ग्राउंड को पाट दिया बायो मेडिकल वेस्ट से

Sun, 13 Aug 2017 02:32 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड को पाट दिया बायो मेडिकल वेस्ट से
हल्द्वानी। उच्च न्यायालय के आदेश और नगर निगम के दावों के विपरीत शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट से ट्रंचिंग ग्राउंड को पाट दिया गया है। कूड़ा लेकर आने वाली हर तीसरी गाड़ी निगम की ही है। शनिवार को लोगों ने इन गाड़ियों को रोक कर जोरदार विरोध भी जताया। मामला सामने आने पर निगम निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बायो मेडिकल वेस्ट ट्रंचिंग ग्राउंड में न डाले जाने का दावा किया।
विज्ञापन

इंदिरा नगर जन विकास समिति की जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय के सख्त अंतरिम आदेश हैं कि काठगोदाम बाइपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से बायो मेडिकल वेस्ट हटाया जाए। उच्च न्यायालय ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी से इसका जवाब भी मांगा है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ट्रंचिंग ग्राउंड में बायो मेडिकल वेस्ट न डालने का दावा कर रहे हैं। साथ ही इससे संबंधित शपथ पत्र भी उच्च न्यायालय में दायर करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को इंदिरा नगर जन विकास समिति के लोगों ने निगम की गाड़ियों को कचड़ा डालने से रोक दिया। इसके साथ ही अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची तो हालात की गंभीरता भी खुलकर सामने आ गई। टीम ने ट्रंचिंग ग्राउंड में तीन घंटे रहते हुए बायो मेडिकल वेस्ट की पड़ताल की। यह पाया गया कि निगम के विभिन्न वार्ड से आने वाले कूड़े में हर तीसरी गाड़ी में बायो मेडिकल वेस्ट है। यहां 12 गाड़ियां अनलोड र्हुइं। इनमें चार गाड़ियों में पट्टी, दस्ताने, खून से सनी रूई, सिरिंज, दवा की खाली शीशियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन विकास समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को सुशीला तिवारी अस्पताल का बायो मेडिकल वेस्ट पकड़ा था। शनिवार को भी समिति के पदाधिकारियों ने निगम की गाड़ियों का निरीक्षण किया तो इनमें भी बायो मेडिकल वेस्ट मिला। इस पर इन्होंने जमकर हंगामा किया। बाद में सफाई निरीक्षक अमोल असवाल की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ये लोग माने। निगम ने बाद में अपनी साख बचाने के लिए एक अस्पताल पर जुर्माना भी ठोक दिया।
इन सवालों के जवाब कौन देगा
-निगम की गाड़ियों से ही ट्रंचिंग ग्राउंड में बायो मेडिकल वेस्ट डंप किया जा रहा है। इसके लिए जवाबदेह कौन है?
-निगम ने अभी तक इसकी जांच क्यों नहीं की कि बायो मेडिकल वेस्ट कहां जा रहा है
-निगम की हर तीसरी गाड़ी में बायो मेडिकल वेस्ट है, निगम किस पर जुर्माना लगाएगा।
-नगर स्वास्थ्य अधिकारी की जवाबदेही कौन तय करेगा।
-जिन गाड़ियों में अस्पतालों के परचे नहीं मिले हैं, सिर्फ बायो मेडिकल वेस्ट मिला है तो कार्रवाई कैसे और किसके खिलाफ होगी
-उच्च न्यायालय के आदेश के साथ ही लोगों की सेहत से खिलवाड़ का जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed