फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wood smugglers are audacious, firing on forest personnel

लकड़ी तस्करों को दुस्साहस, वन कर्मियों पर फायरिंग

Tue, 18 Jul 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Tue, 18 Jul 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
Wood smugglers are audacious, firing on forest personnel
firing - फोटो : demo pic
हल्द्वानी। बेखौफ लकड़ी तस्करों ने रविवार रात बरहैनी के जंगलों में गश्त कर रही वन विभाग की टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे बीट वाचर घायल हो गया। हालांकि वन कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की मगर तस्कर भाग निकले। घायल वाचर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दो नामजद और एक अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंजर आरएन गौतम को रविवार रात 11 बजे बरहैनी के पास थापा नगला गांव से सागौन और खैर के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने रेंज में अलर्ट जारी कर वन आरक्षी मोहन शर्मा की अगुवाई में कलक्टर सिंह, मीता सिंह और पंकज सिंह को गांव की मुख्य सड़कों पर गश्त के लिए भेजा। करीब 11.30 से 11.45 बजे के बीच टीम जब पड़किया नाले के पास वन चौकी पहुंची तो दो बाइकों में तीन लोग आते दिखाई दिए। बाइक में सागौन का एक गिल्टा भी रखा था। टीम के साथ कुत्ते को देखकर एक तस्कर ने 315 बोर के तमंचे से फायर झोंक दिया। फायरिंग होने पर वन विभाग की टीम हरकत में आई और जवाबी फायरिंग की गई। दोनों ओर से 10 राउंड गोलियां दागी गई। तस्करों की एक गोली फायर बीट वाचर पंकज सिंह निवासी पीपल पड़ाव के पेट में लग गई। उसके चीखने पर हमलावर बाइक और गिल्टा मौके पर ही छोड़कर पैदल भाग निकले। आरक्षी मोहन शर्मा ने साथियों की मदद से घायल पंकज को नगला चौकी पहुंचाया बाद में रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गए। जहां से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। देर रात उसका ऑपरेशन किया गया। हालांकि पेट से गोली नहीं निकाली जा सकी है। पुलिस ने तस्कर गेजी सिंह और संगी सिंह निवासी थापा नगला ऊधमसिंह नगर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


टीम के जाते ही गिल्टा और बाइक ले गए तस्कर
वन विभाग की टीम घायल को बचाने की कोशिश में तस्करों की बाइक और गिल्टे को भूल गई। तस्करों ने इसका फायदा उठाया। टीम के जाते ही वेअपनी बाइक और गिल्टा उठा ले गए। टीम दोबारा मौके पर पहुंची तो उसे कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


गेजी पर दर्ज हैं हत्या के प्रयास के दो मामले
गेजी सिंह वन्य संपदा की तस्करी में पहले भी शामिल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम के मुताबिक गेजी पर वन कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed