फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फेंकी दवा खाने से मासूम बच्ची की मौत

फेंकी दवा खाने से मासूम बच्ची की मौत

Mon, 25 Feb 2019 01:18 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
फेंकी दवा खाने से मासूम बच्ची की मौत
पटरानी में मृत बालिका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। वनग्राम पटरानी में घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों ने रास्ते फेंकी हुई दवा खा ली। इनमें से चार साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके भाई का काशीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, तीसरे बच्चे की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

गांव के उमेश कुमार ने बताया कि घटना 21 फरवरी की है। उनके परिवार में 25 फरवरी को विवाह समारोह है। इसकी खरीदारी के लिए वह 21 फरवरी को बाजार गए थे। उनकी बेटी शगुन (4) और बेटा पीयूष (5) घर पर दादा शेर राम के साथ थे। दादा काम पर लगे थे। बच्चे बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहे थे। वहां उन्हें दवाई का पत्ता पड़ा मिला तो उन्होंने उसकी गोलियां बांटकर खा ली। कुछ देर बाद दोनों बच्चों और पड़ोस के एक अन्य बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त और चक्कर आने लगे। पड़ोस की महिला ने अपने बेटे के मुंह में उंगली डालकर उसे उल्टी कराई, जिसके उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

उमेश ने बताया कि वह अपने बच्चों को तुरंत काशीपुर के संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां बाल रोग विशेषज्ञ न होने पर बच्चों को वापस रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया लेकिन यहां से डॉक्टरों ने बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद वह 22 फरवरी को दोनों बच्चों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां रविवार की सुबह बेटी शगुन की मौत हो गई। बेटा पीयूष काशीपुर के उक्त अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ते में फेंकी हुई दवा खाने से बच्ची की मौत, भाई गंभीर
एक अन्य बच्चे ने भी खाई थी दवा, उसकी हालत में सुधार



19 मार्च को था बर्थ डे
रामनगर। चार साल की शगुन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 19 मार्च को उसका बर्थ डे था। परिवार के लोग इसकी तैयारी कर रहे थे। इन दिनों परिवार में होने वाली शादी में व्यस्त थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी शगुन उन्हें इस तरह छोड़कर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed