{"_id":"5c16b2f5bdec2253f5677e17","slug":"111544991477-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल शरीर पर उड़ेलकर झुलसा हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तेल शरीर पर उड़ेलकर झुलसा हालत नाजुक
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीन पानी हेड़ागज्जर में रविवार की रात मजदूर ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। पड़ोस के लोगों ने रेत फेंककर आग को काबू में किया। झुलसे मजदूर को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्राथमिक तौर पर पारिवारिक कलह मानकर घटना की जांच कर रही है।
तीनपानी हेड़ागज्जर निवासी मजदूर नरेंद्र कुमार मौर्या (35) ने अपने कमरे के सामने रविवार की रात शरीर पर मिट्टी का तेल शरीर पर छिड़ककर आग लगा लिया। पड़ोस के लोगों ने उसे झुलसता देखकर दौड़ पड़े। आग बुझाने के लिए पड़ोसियों ने शरीर पर रेत और धूल फेंककर आग को काबू में कर लिया लेकिन मजदूर बुरी तरह झुलस चुका था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मंडी चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने बताया कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। परिवार से झगड़ा करने के बाद उसने आग लगायी है। पड़ोसियों की मदद से पत्नी उर्मिला ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। डाक्टरों ने बताया कि उसके शरीर से मिट्टी तेल की गंध आ रही है। इस कारण उसने मिट्टी तेल से आग लगाई है। अस्पताल के एम एस डाक्टर अरूण जोशी का कहना है कि मरीज 80 फीसदी झुलस चुका है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पत्नी का कहना है कि उसे पता नहीं कि किस कारण आग लगाई है। उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि माली हालत खराब होने के कारण काफी तनाव ग्रस्त रहता था।
शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर झुलसा हालत नाजुक
परिवार से झगड़ा करने के बाद आग लगाया