{"_id":"5af754964f1c1be8408b4cdf","slug":"111526158486-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, छात्र की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई कार, छात्र की जान गई
Updated Sun, 13 May 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मंडी के पास शुक्रवार देर रात कार के डिवाइडर से टकराने पर हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बैजनाथ बागेश्वर के शंकर थापा अपनी ऑल्टो को डेंटिंग-पेंटिंग कराने के लिए शुक्रवार की शाम को बेटे करन थापा (15) के साथ हल्द्वानी पहुंचे थे। कार शंकर के मौसा अजय थापा निवासी गरुड़ चला रहे थे। शंकर ने हल्द्वानी पहुंचकर अपने परिचित राकेश को भी बुला लिया था। चारों कार से ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे और मिस्त्री से बात की।
मिस्त्री ने शनिवार को कार की पेंटिंग होने की बात कही। इस पर शंकर ने रात को ट्रांसपोर्ट नगर में ही ठहरने का फैसला लिया। चारों रात करीब 10-11 बजे मंडी की तरफ से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आ रहे थे। मंडी में अग्निशमन तिराहे के पास हादसा हो गया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान करन की मौत हो गई। कार चालक अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सबसे बड़ा था करन
करन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अर्जुन थापा और बहन सीता थापा है। बड़ा होने की वजह से सभी का लाडला था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
पिता के साथ कार की पेंटिंग और मरम्मत कराने आया था, मंडी के पास हादसा