फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   झपट्टा मारने पर महिला हुई बदहवास

झपट्टा मारने पर महिला हुई बदहवास

Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
झपट्टा मारने पर महिला हुई बदहवास
हल्द्वानी। शहर में झपट्टा मार गिरोह फिर सक्रिय होने लगा है। बरेली रोड पर मंगलपड़ाव पिपलेश्वर महादेव मंदिर के सामने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक उचक्का झपट्टा मारकर महिला के बैग से पर्स ले उड़ा। पर्स में छह हजार रुपये और तिजोरी की चाबी थी। शोर मचाते हुए महिला बदहवास होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

देवलचौड़ निवासी दीवान सिंह नेगी की पत्नी हेमा नेगी अपनी जेठानी दीपा नेगी के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे जेवर ठीक कराने के लिए बाजार जा रही थी। मंगलपड़ाव पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर हेमा के बैग में एक उचक्के ने झपट्टा मारा और पर्स लेकर भाग निकला। हेमा नेगी ने उचक्के को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन वह पैदल ही भाग निकला। महिला के अनुसार उचक्का नीली कमीज पहले था और सांवले रंग का था। चूंकि बैग महिला के कंधे पर था इसलिए उसमें रखे जेवर बच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed