फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम को नोटिस भेजा

नगर निगम को नोटिस भेजा

Sun, 25 Feb 2018 02:33 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम को नोटिस भेजा
हल्द्वानी। नगर निगम के ट्रंचिंग मैदान के कूड़े में तेंदुए का कंकाल मिलने के बाद वन विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने नगर निगम को नोटिस जारी कर मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौला पार नदी किनारे बने नगर निगम के ट्रंचिंग मैदान में शुक्रवार रात तेंदुए का कंकाल मिला था। शव को कुत्ते घसीट कर ले जा रहे थे, तब इसका पता चला था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया था। इधर कंकाल निकलने के बाद वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में ट्रंचिंग मैदान में सीसीटीवी कैमरा लगाने, कूड़ा में जैविक कूड़ा न फेंकने, कूड़े की गंदगी को नदी में जाने से रोकने के लिए ड्रेनेज, सीवरेज सिस्टम बनाने, कूड़ा फेंकने के दौरान एक कर्मी की तैनाती करने ताकि कूड़े की आड़ वन्यजीवों, इंसानी क्षत-विक्षत शव नहीं फेंके जाए। नोटिस में साफ किया गया है कि यदि दोबारा कूड़े के ढेर से वन्यजीव का शव, कंकाल मिलता है तो कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई जा सकती है। एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं हो इसलिए नगर निगम को नोटिस दिया गया है। यदि फिर से ऐसा होता है निगम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कैसे आया तेंदुआ, जांच होगी
हल्द्वानी। गौला पार के ट्रंचिंग मैदान में नगर निगम के अलावा नैनीताल नगर पालिका का भी कूड़ा डाला जा रहा है। अब इसकी जांच की जाएगी कि यह कंकाल किस कूड़ा गाड़ी से फेंका गया था। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के कंकाल का पोस्टमार्टम
हल्द्वानी। तेंदुए के कंकाल का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। अधिकारियों का कहना है कि कंकाल काफी पुराना था। कूड़े में होने की वजह से वह सड़ गया था। सिर्फ खाल ही बची थी। उसका विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, उसको जांच के लिए वन्यजीव संस्थान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed