{"_id":"5a91d2284f1c1ba3268bc1ba","slug":"111519505960-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार का आरोपी होटलकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार का आरोपी होटलकर्मी गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के 53 दिन बाद पुलिस उसे पकड़ पाई। उसकी गिरफ्तारी रोडवेज स्टेशन से दिखाई गई है।
पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद जिले के छितरई टूंडला निवासी शैलेंद्र सिंह चौधरी फ्रेंड्स कालोनी में किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि उसने अपने मकान मालिक की बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इस मामले की जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत तीन जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य को सौंपी गई थी। विवेचक ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि शैलेंद्र रोडवेज स्टेशन पहुंचा है और बस का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि वह एक होटल में सेफ का काम करता है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।