{"_id":"59ef9ed14f1c1b87698b759c","slug":"111508875985-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मौत के बाद पार्किंग के लिए परेशान पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की मौत के बाद पार्किंग के लिए परेशान पुलिस
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जाम के दौरान किसान की मौत और उच्च न्यायालय के कड़े तेवर के चलते पार्किंग की तलाश करने के लिए पुलिस अधिकारी मंगलवार को हरकत में आए। एसएसपी ने कालाढूंगी क्षेत्र और एसपी सिटी ने एचएमटी क्षेत्र का दौरा कर तीन स्थानों को चिन्हित किया।
उच्च न्यायालय द्वारा नैनीताल में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच जाम के दौरान भीमताल रोड पर एक किसान की मौत हो गई। उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराने के लिए एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने खुद कालाढूंगी क्षेत्र में जाकर पार्किंग के लिए दो स्थानों को चिन्हित किया। एसएसपी ने बताया कि दोनों स्थान वन विभाग क्षेत्र के हैं। इसके अलावा बंद पड़ी एचएमटी फैक्ट्री की जमीन को पार्किंग के लिए उपयुक्त माना गया है। नैनीताल में जाम लगने पर पर्यटकों के वाहनों को एचएमटी में रोका जाना बेहतर होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों स्थानों पर पार्किंग के लिए जमीन उपलब्ध होने पर काफी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा पर्यटकों को भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
किसान मामले में जांच की जरूरत नहीं
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि किसान की मौत के मामले में अधिकारियों ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ट्रकों के खड़ा होने से जाम लगा था। इधर बीरभट्टी पुल बंद होने के कारण भौगोलिक कारणों से जाम लग गया था। इस मामले में पुलिस की किसी प्रकार की लापरवाही नहीं थी। पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। किसान की मौत का दुख है लेकिन इस मामले में लापरवाही प्रकाश में नही आई है। इस हादसे में जांच की कोई जरूरत नही है।