{"_id":"5c350534bdec2256df276fbd","slug":"101546978612-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लामाचौड़ में चार धाम मंदिर के पास सोमवार की रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हालांकि पुलिस कार से टक्कर होने की बात से इन्कार कर रही है।
पिथौरागढ़ जिले के बड्यूड़ा बेड़ीनाग (थाना) का मूल निवासी अर्जुन (39) पुत्र फकीर राम जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। सोमवार की रात वह अपने किराएदार रोहित के साथ बाइक से अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। चार धाम मंदिर के पास कार की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें गैस गोदाम रोड तिराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अर्जुन की उपचार के दौरान देर रात एक बजे मौत हो गई। अर्जुन की बेटियां हैं। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि जांच से पता चला है कि रोहित तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। नशे में होने के कारण बाइक रपट गई और पीछे बैठा अर्जुन गिर पड़ा। पुलिस के अनुसार कार से टक्कर होने का प्रथम दृष्टया प्रमाण नहीं मिला है। अर्जुन के भांजे जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी हरीश लाल चनियाल का कहना है कि दुर्घटना कार की टक्कर से हुई है।
प्रॉपर्टी डीलर की सड़क हादसे में मौत
चार धाम मंदिर के पास बाइक को कार ने मारी टक्कर, साथी घायल
शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए आया था पत्र
हल्द्वानी। भांजे हरीश लाल ने बताया कि उसके मामा अर्जुन की शिक्षा विभाग में नौकरी लगने वाली थी। कॉल लेटर आया था लेकिन सारे सपने चकनाचूर हो गए। तीन बेटियों के साथ पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।