फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिनाख्त परेड में गुजारे गए युवक और युवतियां

शिनाख्त परेड में गुजारे गए युवक और युवतियां

Mon, 03 Sep 2018 01:54 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
शिनाख्त परेड में गुजारे गए युवक और युवतियां
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड के मामले में रविवार की रात शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने अर्शा के सामने युवक और युवतियों को एक एक कर पेश किया। अर्शा ने देखने के बाद कहा कि घटना के समय ये उनके घर नहीं गए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने पूनम हत्याकांड के बाद अर्शा के करीबी युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए पुलिस कार्यालय बुलाया था। अर्शा ने छह लोगों के नाम भी लिया था। बताया कि घटना से पहले उसके घर कुछ साथी गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने अर्शा से उसके साथियों की शिनाख्त कराने का निर्णय लिया। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने 14 युवक और युवतियों को कृष्णा अस्पताल में भर्ती अर्शा के समक्ष पेश किया। अर्शा ने कहा कि ये उनके घर घटना से पहले नहीं गए थे। समझा जाता है कि पुलिस कुछ और युवक एवं युवतियों को पेश कराएगी। पेशी के दौरान युवक और युवतियों के परिजन आस पास मौजूद थे। परिजनों ने अर्शा द्वारा नहीं पहचानने से राहत की सांस ली है। पुलिस युवक और युवतियों को शिनाख्त कार्रवाई के बाद उनको छोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अर्शा से अगले दिन पूछताछ करने का निर्णय लिया है। हालांकि पुलिस इस बारे में बताने से गुरेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed