{"_id":"5b85a9d942c792464e1775d3","slug":"101535486425-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के गोदाम से मिली 27 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के गोदाम से मिली 27 पेटी अवैध शराब
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
red wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी/भवाली (नैनीताल)। कोश्यांकुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार के साथ पहुंची पुलिस ने रामगढ़ ब्लॉक के छिमी मटेला मोटर मार्ग किनारे स्थित एक दुकान के नीचे बने गोदाम से 27 पेटी अवैध शराब जब्त की है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।
राजस्व विभाग और क्वारब पुलिस ने सोमवार शाम छिमी मटेला मार्ग के किनारे की एक दुकान के नीचे बने राजेंद्र सिंह के गोदाम में छापा मारा। टीम ने वहां से देसी शराब की 20 पेटी, अंग्रेजी शराब की सात पेटी अवैध शराब बरामद की। क्वारब पुलिस चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक पवन सिंह ध्यानी, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश, भुवन चंद्र आदि थे।
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस ने मारा छापा
अवैध शराब की कीमत एक लाख से अधिक