फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रुद्रपुर से बरामद हुई लापता दुलहन

रुद्रपुर से बरामद हुई लापता दुलहन

Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर से बरामद हुई लापता दुलहन
हल्द्वानी। शादी के चार दिन बाद ही घर में सुसाइड नोट छोड़कर लापता होने वाली दुल्हन को पुलिस ने सोमवार को रुद्रपुर से बरामद कर लिया गया। उसका कहना है कि वह पति की आदतों से नाराज होकर मुरादाबाद अपनी मौसी के घर चली गई थी। वह अब आत्महत्या नहीं करेगी। पुलिस का कहना है कि अब उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने बताया कि दुल्हन सोनी की तलाश करने के लिए पुलिस ने उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली था। पता चला कि वह मुरादाबाद में है। इस मामले में परिजनों को जानकारी दी गई। परिजन उसे रुद्रपुर लेकर आए। पुलिस ने रुद्रपुर में ही दुल्हन को अपने कब्जे में ले लिया। चौकी लाने पर उससे पूछताछ की गई तो उसने वही आरोप दोहराए जिन्हें वह सुसाइड नोट में लिख चुकी है। उसने कहा कि पति नशेड़ी है। इस कारण वह शादी से खुश नहीं थी। निराशा में उसने लापता होने का कदम उठाया है। उसने कहा कि उसने आत्महत्या का विचार त्यागकर मौसी के घर जाना उचित समझा।
विज्ञापन


ये था मामला
सदर बाजार निवासी मोहन लाल के बेटे बिंदेश कुमार उर्फ बीरू की शादी 22 नवंबर को ऊधमसिंह नगर जिले के भगवानपुर के दशरथ लाल भारद्वाज की बेटी सोनी के साथ हुई थी। 24 नवंबर को रामलीला मोहल्ले के पास आशीर्वाद बारात घर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। परिजनों का कहना है कि 26 नवंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे सोनी दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद कर लापता हो गई। उसके कमरे में गए तो वहां सुसाइड नोट पड़ा मिला। इसमें पति पर नशा करने का आरोप लगाया गया था। यह भी लिखा था कि झूठ बोलकर शादी की गई है। बिंदेश के चाचा नवल किशोर जायसवाल का आरोप था कि दुल्हन करीब डेढ़ लाख के जेवर साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed