फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crime.

Nainital News: मिलावटी मिठाई कारखाना प्रकरण में दो गिरफ्तार, मौके से तीन नाबालिग काम करते मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Crime.
किच्छा के पुलभटटा थाने में सैंपल की कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या। संवाद - फोटो : KITCHHA
किच्छा। पुलभट्टा पुलिस का कहना है कि मिलावट की आशंका पर मिठाई के जिस कारखाने में शुक्रवार को छापा मारा था, वहां जानवरों को खिलाए जाने वाला मुर्गी दाना बरामद किया गया। कारखाने से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्य ने डोडा बर्फी और मिल्क केक का नमूना प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ ओमप्रकाश शर्मा और पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने फार्म हाउस पर छापा मारा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन किशोरों से मिठाई बनाने का काम करवाया जाता था। मौके से सुरेश शर्मा निवासी शहदौरा और रिंकू कुशवाहा निवासी सरदना जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह सारा कारोबार सरदना जिला मेरठ के एक व्यक्ति का है। वह शहदौरा में मिठाई बनाने का काम करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डोडा बर्फी व मिल्क केक को रुद्रपुर, हल्द्वानी, सितारगंज, अल्मोड़ा की नामी गिरामी मिठाई की दुकानों पर कार से सप्लाई करते थे। मौके से फिटकरी का घोल, नकली रिफाइंड, कलर, तीन बोतलें केवड़ा सेंट भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या अपनी टीम के साथ पुलभट्टा थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि डोडा बर्फी व मिल्क केक का सैंपल लिया है जिसे रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मिठाई बनाने का लाइसेंस की तारीख निकल जाने के बावजूद मिठाई बनाने के आरोप में कोर्ट में चालान पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed