फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crime in lalkua

लालकुआं कोतवाली से दस कदम की दूरी पर चोर ने किराना दुकान के गल्ले से उड़ायी नकदी।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Crime in lalkua
लालकुआं। कोतवाली से महज दस मीटर की दूरी पर किराना दुकान में दिनदहाड़े एक चोर ने गल्ले से हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। जिसके फुटेज और जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली के ठीक सामने लाला रामधन अरोरा की किराने की दुकान है। शनिवार सुबह वह दुकान के अंदर बने गोदाम में सामान लेने के लिए गए ही थे कि लाल कमीज पहना हुआ एक किशोर दुकान के अंदर घुस आया और काउंटर में बने गल्ले को खोलकर उसमें रखी हजारों की नकदी निकालकर फरार हो गया। दुकान स्वामी ने गोदाम से आकर गल्ला खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पहले सीसीटीवी फुटेज चेक की तो सारी घटना सामने आ गई जिसे देख सन्न रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली में उप निरीक्षक चंद्रशेखर जोशी को दी और सीसीटीवी की फुटेज उपलब्ध कराई। शाम तक पुलिस कुछ नहीं कर पाई। दुकान स्वामी के पुत्र आशु अरोरा ने बताया कि चोर उनकी दुकान से लगभग साढ़े छह हजार रुपये चुरा ले गया है। इधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed