{"_id":"5d2a39ae8ebc3e6cd405f777","slug":"crime-in-haldwani-haldwani-news-hld348806883","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच के सामने महिला से दो हजार रुपये की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच के सामने महिला से दो हजार रुपये की छिनैती
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के सामने गाड़ी का इंतजार कर रही एक महिला पुलिस कर्मी से बाइक सवार उचक्कों ने दो हजार रुपये की नकदी छीन ली। इसके बाद दोनों उचक्के फरार हो गए। सूचना पर मेडिकल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उचक्कों की तलाश शुरू कर दी है।
रुद्रपुर निवासी एक महिला पुलिस कर्मी शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज कराने आई थी। रात करीब साढे़ आठ बजे वह अपनी स्कूटी से रुद्रपुर जाने के लिए निकली। उसने स्कूटी खड़ी कर कॉलेज गेट के बाहर एटीएम से दो हजार रुपये निकाले। देर होने के कारण उसने स्कूटी से जाने की बजाय बस से जाने का फैसला किया। वह सड़क किनारे बस का इंतजार करने लगी। इसी बीच बाइक सवार दो उचक्के उसका पर्स लेकर फरार हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश नेगी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस उचक्कों की तलाश में लग गई। इसी बीच महिला पुलिस कर्मी भी रुद्रपुर के लिए निकल गई। मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने बताया कि घटना की जानकारी उचक्कों की तलाश की जा रही है। महिला पुलिस कर्मी ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एसटीएच के सामने महिला पुलिस कर्मी से दो हजार रुपये छीने
एसटीएच में इलाज कराने आई थी, रुद्रपुर जाने के लिए कर रही थी बस का इंतजार