फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cricket in Haldwani

एमिनिटी रुद्रपुर ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Haldwani
Cricket in Haldwani
हल्द्वानी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में खेले जा रहे छठे देवीदत्त मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ ही तीसरे स्थान के लिए मैच हुआ। इसका फाइनल मुकाबला अमेनिटी स्कूल रुद्रपुर की टीम ने जीता।
विज्ञापन

शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में तीसरे स्थान के सेंट लारेंस और क्वींस पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। क्वींस पब्लिक स्कूल ने सेंट लारेंस को 1-0 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में सेंट लारेंस स्कूल के मनीष बिष्ट को मैन ऑफ द मैच दिया गया। फाइनल मुकाबला अमेनिटी रुद्रपुर और शिवालिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें अमेेनिटी रुद्रपुर ने शिवालिक को 4-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच अमेनिटी स्कूल के राज बिष्ट को मिला।
प्रतियोगिता की विजेता टीम अमेनिटी स्कूल को 11 हजार रुपये, ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह और उपविजेता शिवालिक स्कूल को 5100 रुपये, ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह दिया गया। तीसरे स्थान पर रहने वाली क्वींस स्कूल की टीम को 2100 रुपये और स्मृति चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व हॉकी ओलंपियन राजेंद्र रावत, जगदीश पिनोली रहे।
इस मौके पर शिवालिक स्कूल के चेयरमैन रमेश शर्मा, प्रबंध निदेशक अनिल जोशी, निदेशक सुनील जोशी, प्रवींद्र रौतेला, गिरीश गुप्ता, घनश्याम तिवारी, प्रधानाचार्य शिवालिक स्कूल पीएस रौतेला, अनंतनीर शर्मा, दिनेश कोठारी, उमेश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed