फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cricket ground will be ready in a month

Nainital News: एक माह में तैयार हो जाएगा क्रिकेट का मैदान

Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Cricket ground will be ready in a month
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। क्रिकेट और हाॅकी खिलाड़ियों के लिए शीघ्र मैदान तैयार करने को लेकर मंगलवार को सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी और प्रभारी खेल अधिकारी वरुण बेलवाल ने संयुक्त रूप से गौलापार स्टेडियम का निरीक्षण किया। निर्माण इकाई की ओर से बताया गया कि हाॅकी मैदान के समतलीकरण और बेसमेंट का काम चल रहा है, जबकि क्रिकेट में पिच निर्माण का काम जारी है। एक माह में मैदान तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


यहां पेयजल निगम की ओर से हाॅकी खेल का टर्फ मैदान और अभ्यास क्रिकेट मैच के लिए तीन सीमेंटेड पिच, फूल टर्फ क्रिकेट पिच, ड्राइविंग पूल , स्विमिंग पूल का नव निर्माण किया जा रहा है। सहायक निदेशक ने निर्माण इकाई को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को कहा। प्रभारी खेल अधिकारी वरुण बेलवाल ने सहायक निदेशक को बताया कि एक माह में क्रिकेट पिच का और हॉकी प्रैक्टिस के टर्फ मैदान फरवरी 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि समय समय पर यहां निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी जा रही है। बताया कि हाॅकी मैदान के समतलीकरण और बेसमेंट का काम चल रहा है। इस दौरान पेयजल निगम के सहायक अभियंता सिविल सत्यम पांडेय, अपर अभियंता लोकेश जोशी, लोकेश कुमार, क्रिकेट कोच त्रिलोक सिंह जीना, पिच क्यूरेटर किशन सिंह बोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed