फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cricket Competition Trophy named after Adarsh Cricket Club

आदर्श क्रिकेट क्लब के नाम क्रिकेट प्रतियोगिता ट्रॉफी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cricket Competition Trophy named after Adarsh Cricket Club
डालकन्या के लोहाखाम में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा के डालकन्या के देवनगर स्थित लोहाखाम स्टेडियम में मित्र मिलन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला झड़गांव मल्ला आदर्श क्रिकेट क्लब के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झड़गांव मल्ला ने 15 ओवर में 115 रन बनाए। जवाब में मटेला बी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 48 रन ही बना सकी। इसके साथ ही 67 रनों से मटेला बी को हराकर ट्रॉफी पर झडगांव मल्ला की टीम ने कब्जा किया। झड़गांव मल्ला के कप्तान खिमेश भट्ट ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। फाइनल में पंकज भट्ट ने 52 रन की नाबाद पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। विजेता टीम को 7500 और उपविजेता टीम को 3500 का पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। इस दौरान बीडीसी सदस्य ललित भट्ट, प्रधान पुष्पा देवी, केशव भट्ट, ईश्वरी दत्त बुंगियाल, हीराबल्लभ भट्ट, दिनेश पनेरू, मुरली मनोहर भट्ट, नवीन भट्ट, कमल रूवाली, सतीश भट्ट, उमेश भट्ट, योगेश, गोपाल, कमल भट्ट, मनोज, विनोद सनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed