फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Create such courses that solve unemployment: Governor

ऐसे पाठ्यक्रम बनाएं जिससे बेरोजगारी का समाधान हो: राज्यपाल

Sat, 20 Jan 2024 03:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Create such courses that solve unemployment: Governor
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल संबोधन में कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने क्रियाकलापों में नवाचार और संरचनात्मक परिवर्तन कर उच्च शिक्षा को नई दिशा दी है। विवि को ऐसे पाठ्यक्रम तैयार करने होंगे जो बेरोजगारी की समस्या का समाधान करें। उन्होंने सभी से 22 जनवरी को अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 107 मेधावियों को स्वर्ण, 14 को रजत और 14 को कांस्य पदक प्रदान किए। इसके अलावा 46 हजार 24 विद्यार्थियों को डिग्री और 379 को पीएचडी की उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय की ओर से प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे को मानद उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय की डॉ. सोनू द्विवेदी को चित्रकला में, डॉ. तेज कुमार शिवाकोटी को अर्थशास्त्र में, डॉ. सुनीता जयसवाल व सुनीता शर्मा को संस्कृत में व डॉ. केएम बाहरूल इस्लाम को अंग्रेजी विषय में डिलिट की उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन


डीएसबी परिसर के एएन सिंह हाल में सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रोचार के बीच समारोह शुरू हुआ। राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को वर्चुअल संबोधित किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. गोवर्धन मेहता का भी मानद उपाधि के लिए चयन किया गया था लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कुलपति प्रो. डीएस रावत, कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. दिव्या उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसने क्या कहा



विद्यार्थी अवसर को स्वीकारें: धामी

नैनीताल। वर्चुअल माध्यम से जुड़े सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा उपाधि धारक अवसर को स्वीकारें। बेहतर शिक्षा, जन योजनाओं से आज हमारा राज्य विकसित राज्यों में दूसरे नंबर में हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में श्रेष्ठ राज्य बनाने में युवाओं और महिलाओं से सहयोग करने की अपील की। विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं क्षमता के आधार पर उनको विशिष्ट क्षेत्रों में तकनीकी तथा बौद्धिक रूप से सशक्त किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। यह भी कहा कि छात्रों में महत्वपूर्ण सोच, नवाचार, आजीवन सीखने के जनून को बढ़ावा दिया जाए। संवाद



नई शिक्षा नीति छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगी: धन सिंह

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के कुलपतियों के साथ बैठक कर उच्च शिक्षा में भारत की रैंकिंग में टॉप 10वें स्थान पर लाने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। नई शिक्षा नीति छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगी। विवि का फार्मेसी विभाग भारत में 68 स्थान पर है, जो गर्व की बात है। जो भी शोधार्थियों शोध और नवाचार करने चाहते है, उनके लिए विवि प्रस्ताव बना कर भेजे ताकि शोधार्थियों को दिक्कतें न हों। राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 100 फीसदी साक्षर, नशा मुक्ति राज्य, टीबी मुक्त बनाने के लिए युवाओं और विवि की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।



परिवर्तनकारी शिक्षा के माध्यम से छात्रों को सशक्त बनाना लक्ष्य: कुलपति

कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि परिवर्तनकारी शिक्षा के माध्यम से छात्रों को सशक्त बनाना, उन्हें वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करना हमारा मकसद है। साथ ही आजीवन सीखने के लिए जुनून पैदा करना, स्नातकों को लगातार नए ज्ञान की खोज करने और निरंतर विकसित होने के लिए प्रोत्साहित करना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच सामाजिक कल्याण के प्रति जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्हें अपने समुदायों और उससे आगे की बेहतरी के लिए अपनी शिक्षा और कौशल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।



दुनिया ज्ञान का भंडार, हमें लगातार सीखते रहना चाहिए: खुल्बे
प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि दुनिया ज्ञान का भंडार है। हमें लगातार सीखते रहना चाहिए। सफल व्यक्ति वह होता है जो सफलता को नहीं बल्कि विफलता को सकारात्मक रूप से लेता है और प्रयत्न जारी रखता है। उन्होंने मानद उपाधि दिए जाने पर आभार जताया।




ये रहे मौजूद

उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली, उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूठा, पद्मश्री यशोधर मठपाल, विधायक सरिता आर्या, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू, एसएसजे अल्मोड़ा के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट, पंतनगर विवि के कुलपति प्रो. मनमोहन चौहान, मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी, श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी, प्रो. संजय पंत, डॉ. महेंद्र राणा, प्रो. ललित तिवारी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed