{"_id":"61e4617ea8a9b97a6e1a889f","slug":"covid-in-nainital-haldwani-news-hld4511486163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में नर्सिंग छात्रावास की 16 छात्राओं में कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में नर्सिंग छात्रावास की 16 छात्राओं में कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
Covid in Nainital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/नैनीताल/रामनगर। कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को नैनीताल के रेमजे अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग छात्रावास की 16 नर्सिंग छात्राएं, रामनगर में उत्तराखंड विद्यालीय शिक्षा परिषद के 34 कर्मचारी और हल्द्वानी के आरटीओ दफ्तर के 15 कर्मचारी भी संक्रमित मिले। जिले में 188 नए केस मिले हैं और 24 घंटे के भीतर एक मरीज ने दम तोड़ा है। जिला प्रशासन ने हल्द्वानी में 11 और नैनीताल में एक माइक्रो कंटनेमेंट जोन बनाया है।
बीते दिनों नैनीताल के रेमजे अस्पताल के नर्सिंग छात्रावास की तीन छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके चलते सभी छात्राओं की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। रविवार को मिली रिपोर्ट में 16 छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि रविवार को नगर में 47 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। छात्राओं को छात्रावास में ही आइसोलेट कर दिया है।
उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 24 घंटे में जिले में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। हल्द्वानी निवासी 74 वर्षीय मरीज का जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे हृदय संबंधी दिक्कत थी और 11 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इस महीने को चुकी है चार मौतें
हल्द्वानी। जनवरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ मौत की घटनाएं भी बढ़ रही है। पिछले महीने दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी, जबकि 16 जनवरी तक ही चार कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। इसमें नैनीताल जिले के दो और एक-एक अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर जिले के रोगी थे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि जनरल बीसी जोशी अस्पताल और एसटीएच में 31 मरीजों का इलाज चल रहा है।
आरटीओ दफ्तर में बिना मास्क इंट्री नहीं
हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय के 15 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीओ प्रशासन विमल पांडेय ने बताया कि आरटीओ दफ्तर के कर, पंजीयन, लाइसेंस और सामान्य प्रशासन अनुभाग के कर्मचारी और अधिकारी संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बिना मास्क के लोगों को अब दफ्तर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
ये बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन
हल्द्वानी: सिविल लाइन, बैंक आफ इंडिया वाली रोड (कालाढूंगी रोड), पंत निवास भोटिया पड़ाव, सरस्वती भवन कलावती कालोनी, व्हाइट वास कालोनी तल्ली बमौरी, निधि मास्कर मेडिकल के ऊपर मुखानी चौराहा, सी-29 जेके पुरम मुखानी, जासवाल कोचिंग के सामने और द्वारिका पुरी फेज-2।
लालकुआं: बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम और मोतीनगर।
नैनीताल: रेमजे अस्पताल का नर्सिंग छात्रावास।
जिले में 2568 कोरोना के एक्टिव केस
हल्द्वानी। जिले में 2568 कोरोना के एक्टिव केस हैं। वर्तमान में 2404 मरीज होम आइसोलेशन में रह कर इलाज करा रहे हैं। मंडल में अल्मोड़ा में 499, बागेश्वर 224, चंपावत 311, पिथौरागढ़ 344 और ऊधम सिंह नगर जिले में 1524 एक्टिव केस हैं।
स्कूलों में ऑनलाइन ही होगी पढ़ाई
हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन की नई एसओपी जारी हो गई है। नई एसओपी में कहा गया है कि अग्रिम आदेशों तक 12 वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इन विद्यालयों में पूर्व की भांति ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रहेगा। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े सभी विद्यालय प्रबंधनों को शासन की नई एसओपी से अवगत करा दिया है और विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कराने को कहा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शासन की एसओपी का पालन करते हुए ऑनलाइन शिक्षण कराने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कराए जाने के निर्देश देते हुए इसका कड़ाई के पालन करने को कहा गया है।
प्रशासन को सहयोग करेंगे व्यापारी
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से मुलाकात कर कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए प्रशासन ठोस निर्णय ले। उन्होंने व्यापार मंडलों से सहयोग की अपील की है।
सील हो सकता है बोर्ड ऑफिस
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालीय शिक्षा परिषद (बोर्ड ऑफिस) के 34 कर्मचारियों के पॉजिटिव आने पर बोर्ड ऑफिस को सील करने पर विचार हो रहा है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि 108 कर्मचारियों में से 34 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए है। जबकि तीन कर्मचारी दो दिन पहले पॉजिटिव आए थे। मोहल्ला पम्पापुरी, ग्राम छोई, टेडा रोड, एसबीआई बैंक, ग्राम कंचनपुर छोई, नदिया पड़ाव रिजोर्ट आदि क्षेत्रों के रहने वाले 15 कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
लालकुआं में 62 केस मिले
लालकुआं। लालकुआं, बिंदुखत्ता, सेंचुरी पेपर मिल, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू और मोतीनगर में 62 लोग संक्रमित मिले हैं। मोटाहल्दू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पांडे के अनुसार मोतीनगर क्षेत्र में तीन, मोटाहल्दू चार, हल्दूचौड़ 26, बिंदुखत्ता पांच और लालकुआं में 24 कोरोना संक्रमित मिले हैं। लालकुआं में 18 संक्रमित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में मिले हैं जबकि छह लालकुआं नगर में मिले हैं।