{"_id":"61e7106104dead72250f1821","slug":"covid-in-haldwani-haldwani-news-hld451338815","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को पूर्ण बंद रहेगा हल्द्वानी, शनिबाजार भी नहीं लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को पूर्ण बंद रहेगा हल्द्वानी, शनिबाजार भी नहीं लगेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शनिबाजार भी नहीं लगेगा।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक हुई। इसमें व्यापारियों के साथ सहमति बन गई। व्यापारियों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि शनिवार को पूरा बाजार पूर्णतया बंद रहेगा। कहा कि सब्जी, दूध, फल की दुकानें 11 बजे तक ही खुलेंगी। कहा कि मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप पूरे दिन खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ठेले-फड़, दुकानें और शनिबाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट पचास प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुलेंगे। प्रशासन इसे सख्ती से लागू कराएगा।
विज्ञापन
लालकुआं बाजार शुक्रवार को बंद रहेगा
हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने लालकुआं, बिंदुखत्ता काररोड व हल्दूचौड़ के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।
मंगलवार को उप जिला अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सप्ताह में एक दिन बाजार पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बाजार बंद होने से भीड़ कम होगी और कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। शहर में सैंपलिंग के बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। इसके लिए शुक्रवार को लालकुआं, बिंदुखत्ता काररोड व हल्दूचौड़ क्षेत्रों का बाजार बंद रखने का फैसला लिया है।