फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Covid in Haldwani

स्थायी लाइसेंस बनाने के लिए अभ्यर्थियों का एआरटीओ ले रहे टेस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Covid in Haldwani
Covid in Haldwani
हल्द्वानी। विभिन्न विभागों में कई कर्मचारियों और अधिकारियों के कोरोना संक्रमित मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब कर्मचारियों और अधिकारियों की कोविड जांच की जा रही है। इनमें आरटीओ, रोडवेज, नगर निगम के कर्मचारी और आईटीआई के शिक्षक व विद्यार्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आरटीओ में फोरमैन समेत 17 कर्मचारी कोरोना संक्रमित
हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में फोरमैन समेत 17 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने की वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है। फोरमैन के न होने से स्थायी लाइसेंस बनवाने आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए एआरटीओ (प्रशासन) ने अभ्यर्थियों का टेस्ट लेना शुरू कर दिया है। कार्यालय में अभी केवल आवश्यक कार्य ही निपटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन), फोरमैन समेत 17 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी होम आइसोलेट हैं। इस कारण पूरे कार्यालय का कामकाज पचास फीसदी कर्मचारियों पर आ गया है। सबसे अधिक दबाव लाइसेंस अनुभाव में रहता है और इसके ही प्रभारी कोरोना संक्रमित होने से दिक्कत आ रही है। एआरटीओ (प्रशासन) विमल पांडे ने बताया कि कर्मचारियों की कमी से कार्यालय के कामकाज पर असर तो पड़ा है लेकिन कामकाज को सुचारु बनाए जाने की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि लर्निंग लाइसेंस से स्थायी लाइसेंस बनाने की जिन अभ्यर्थियों की अंतिम तिथि समाप्त हो रही है, ऐसे लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मंगलवार से उन्होंने स्वयं अभ्यर्थियों का टेस्ट लेना शुरू कर दिया है ताकि अभ्यर्थियों का स्थायी लाइसेंस जारी हो सके। मंगलवार को दस अभ्यर्थियों के स्थायी लाइसेंस बनाए गए। वैसे कार्यालय में पहले के मुकाबले विभिन्न कार्य कराने आने वाले लोगों की संख्या भी कम हुई है। बुधवार से कार्यालय का कामकाज सुचारु रूप से होने लगेगा।
रोडवेज के छह से अधिक ड्राइवर और परिचालक हुए बीमार
हल्द्वानी। सर्दी के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ने का असर रोडवेज में दिखाई देने लगा है। रोडवेज के छह से अधिक बस ड्राइवर और परिचालक बुखार से पीड़ित हैं। इन कर्मचारियों को कोविड की जांच कराने के लिए कहा गया है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि छह से अधिक बस ड्राइवर एवं परिचालकों के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। बताया कि इस समय यात्रियों की संख्या बेहद कम होने से बसों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बस ड्राइवर और परिचालकों समेत सभी कर्मचारियों को कोरोना से बचाव को लेकर एहतियात बरतने को कहा गया है।
नगर निगम : कई कर्मचारी और अधिकारी कोराना पॉजिटिव
हल्द्वानी। नगर निगम के कई कर्मचारी-अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उधर, कई कर्मचारियों की तबियत भी खराब है। इनके अलावा चुनाव कार्यालय में तैनात खाद्य सुरक्षा विभाग के दो कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि नगर निगम परिसर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। कहा कि बिना मास्क के निगम परिसर में आने वालों पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
आईटीआई के सात शिक्षक और दो छात्राएं कोरोना संक्रमित
हल्द्वानी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सात शिक्षक और दो छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस पर कक्षाओं का संचालन बंद कर दिया गया है। संक्रमित शिक्षक आईसोलेशन में है। हालांकि संस्थान को पूर्ण रूप से बंद नहीं किया गया है। पुरुष प्रशिक्षुओं की कक्षाएं जारी हैं।

मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने संस्थान के 258 विद्यार्थियों के सैंपल लिए। इनकी दो दिन बाद कोरोना रिपोर्ट आएगी। फोरमैन जीएस वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित शिक्षक आईसोलेट हैं। महिला विद्यार्थियों के संक्रमित आने के बाद इनकी कक्षाएं का संचालन रोका गया है। मंगलवार को संस्थान के विद्यार्थियों की कोरोना सैंपलिंग की गई है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही विद्यार्थी संस्थान में आएंगे, जिन प्रशिक्षुओं की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी। वह स्वयं ही कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक पांच दिनों तक आईसोलशन में रहेंगे। बताया कि संस्थान को पूर्ण रूप से बंद नहीं किया है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पुरुष प्रशिक्षुओं की कक्षाओं का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed