फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Country's prestige increased in eight years: Dhami

आठ साल में बढ़ा देश का मान-सम्मान : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Country's prestige increased in eight years: Dhami
हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आठ साल में दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। वर्ष-2014 से पहले योजनाएं कुछ वर्गों और कुछ लोगों के लिए बनती थीं पर अब हर वर्ग के लिए बनती हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में आठ साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू लाने का संकल्प लिया था जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। कहा कि लखवाड़-व्यासी परियोजना का रुका हुआ काम शुरू हो गया है। जमरानी बांध परियोजना का काम भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। पिछले पांच साल में एक लाख करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट प्रदेश के लिए स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी की कार्य संस्कृति का अनुसरण करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आठ साल में 45 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खुलवाकर देश के गरीब जन को भी मुख्यधारा के अर्थतंत्र का हिस्सा बनाया। देश में कोई बेघर न रहे, इस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से जुटी है। अब तक दो करोड़ 39 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराये जा चुके हैं। सीएम ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, मुद्रा योजना और उनसे आम लोगों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैट दो प्रतिशत किया गया
हल्द्वानी। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ ) पर लगने वाले वैट को 20 प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया है। टनकपुर-बागेश्वर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे की रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए भारत सरकार ने फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 28 करोड़ 95 लाख रुपये के बजट की भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।
किसानों को दिए जाएंगे दो हजार रुपये
हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में सीएम प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। इसमें किसानों को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। अंत्योदय कार्डधारकों को साल में तीन रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त रीफिल कराने की सुविधा दी जाएगी।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कुमाऊं में मानस कॉरिडोर को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस कॉरिडोर में 17 मंदिर शामिल हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। धामी ने कहा कि हल्द्वानी-गरमपानी-खैरना बाईपास बनाने की भी योजना है। कैंची धाम के पास 17 करोड़ की लागत से पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए 50 लाख की राशि जारी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, विशेषकर रेडियोलॉजिस्ट न होने के संबंध में कहा कि जहां कहीं भी कमी होगी, उसे दूर किया जाएगा। लंबे समय से एक ही जगह पर अधिकारियों की तैनाती के सवाल पर कहा कि जिलों की समीक्षा की जा रही है, हर जगह से रिपोर्ट मंगाई जा रही है। उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed