{"_id":"622a55b89938b82c4a050238","slug":"counting-in-haldwani-haldwani-news-hld4560653171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 51 प्रत्याशी तो अपनी जमानत भरी नहीं बचा पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 51 प्रत्याशी तो अपनी जमानत भरी नहीं बचा पाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के 51 प्रत्याशी तो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर सिर्फ रामनगर और भीमताल के एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में सफल रहे।
चुनाव आयोग के नियमानुसार विधानसभा में कुल वोटों में से नोटा घटाने के बाद बचे शेष वोटों को छह से भाग देना होता है। जितने मत आते हैं, उससे एक मत अधिक आने पर ही जमानत राशि जब्त नहीं होती है। लालकुआं विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां जमानत बचाने के लिए 14008 वोट चाहिए थे लेकिन 11 प्रत्याशी ये आंकड़ा छू भी नहीं पाए।
भीमताल विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशी थे। इन्हें जमानत बचाने के लिए 10910 वोट चाहिए थे। एक निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी जमानत बचाने में सफल रहे। वहीं सात प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
नैनीताल विधानसभा सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जमानत बचाने के लिए 10031 वोट चाहिए थे। इसमें से तीन प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए।
इसी तरह हल्द्वानी में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से 11 की जमानत जब्त हो गई। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों में से नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। रामनगर में निर्दलीय प्रत्याशी संजय नेगी जमानत बचा पाए लेकिन आठ की जमानत जब्त हो गई।