फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Counting For Election in Haldwani

कांग्रेस-भाजपा जिलाध्यक्षों का दावा, हम जीतेंगे जिले की सभी सीटें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Counting For Election in Haldwani
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा ने मतगणना के लिए अभिकर्ता बनाए गए अपने-अपने कार्यकर्ताओं को ईवीएम से मतों पर निगरानी करने का विशेष प्रशिक्षण दिया है। वहीं, दोनों दलों के जिलाध्यक्षों का दावा है कि जिले में सभी सीटें जीतेंगे और प्रदेश में सरकार बनेगी। जबकि बसपा, सपा और उक्रांद ने भी जनता का समर्थन सबसे अधिक मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल का दावा:
पार्टी जिले की सभी छह सीटें जीतेंगी और जिले से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार स्थापित होना निश्चित है। सभी कार्यकर्ता तैयार हैं। एआईसीसी की ओर से प्रदेश कांग्रेस संगठन के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा और पार्टी के पर्यवेक्षक प्रदीप यादव भी यहां आ चुके हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से भेजे दोनों बड़े नेता प्रत्याशियों से बात कर रहे हैं और सभी सीटों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिलाध्यक्ष नैनवाल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी देहरादून से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का दावा:
भाजपा ने जिले की सभी छह सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा हैं और हमारी जीत पक्की की है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर भरोसा जताते हुए वोट देकर भरपूर समर्थन दिया है और प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद का दावा:
पार्टी ने जिले की पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है। जनता ने भाजपा और कांग्रेस को परख लिया है। उन्हें उम्मीद ही जनता सपा को अवसर देगी।
बसपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का दावा:
संगठन ने जिले में सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा है। जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। जो होगा अच्छा होगा। सरकार के गठन में बसपा की अहम भूमिका रहेगी। मतगणना पर वह स्वयं और प्रदेश सचिव शिव गणेश पूरी नजर रखेंगे। जिला एवं विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रभारियों को भी मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल का दावा:
इस बार विधानसभा चुनाव के परिणाम उत्तराखंड में चौंकाने वाले होंगे। उक्रांद ने जिले में पांच सीटों पर चुनाव लड़ा तथा लालकुआं में समर्थन दिया था। जनता का हमें भरपूर समर्थन मिला है, जो कि अब तक नहीं मिला। इस बार उक्रांद का वोट प्रतिशत बढ़ेगा।

आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू का दावा :
जिले की छह विधानसभा सीटों में आप के प्रत्याशी जीत को लेकर किसी भी प्रकार से संशय में नहीं हैं। इस बार साइलेंट वोटर के तौर पर जनता का वोट आप के वोट शेयर में तब्दील होगा। सभी सीटों से उम्मीदवार आश्वस्त हैं। पूरा विश्वास है जनता का अभूतपूर्व प्यार मिलेगा। मतगणना को लेकर पार्टी ने सभी विधानसभा में तैयारी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed