फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Councilor staged a sit-in protest over water problem

Nainital News: पानी की समस्या पर सभासद ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Councilor staged a sit-in protest over water problem
नैनीताल। अयारपाटा वार्ड में लगातार हो रही पानी की समस्या पर सोमवार को पालिका सभासद मनोज जगाती ने जल संस्थान कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया। सभासद ने चेतावनी दी है कि समस्या का स्थायी समाधान न होने तक प्रतिदिन संस्थान कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के बाद शाम को क्षेत्र को एक घंटा पानी दिया गया। बार-बार गुहार करने के बावजूद बीते दिनों पानी नहीं दिया गया। वहीं, लंबे समय से मल्ला कृष्णापुर क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसडीएम नवाजिश खलिक के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि पूर्व में जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया जिसका अब तक हल नहीं हो पाया है। शिष्टमंडल ने बताया कि तल्ला कृष्णापुर और मल्ला कृष्णापुर के एक ही टैंक से पानी की सप्लाई होती है। तल्ला कृष्णापुर नीचे होने के कारण वहां ढलान में तेजी से पानी चला जाता है जबकि मल्ला कृष्णापुर के लोगों को पेयजल नहीं मिल पाता है। उन्होंने मल्ला कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों को अलग टैंक से संयोजन देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, संतोष कुमार, सभासद पूरन बिष्ट, प्रकाश आर्य, गणेश नेगी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed