{"_id":"54cb09061de43934f4e2b4f9f980785f","slug":"could-return-again-the-charm-of-hmt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लौट सकती है एचएमटी की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लौट सकती है एचएमटी की रौनक
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 20 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएमटी की रौनक फिर लौट सकती है। रक्षा मंत्रालय की टीम ने मंगलवार को एचएमटी रानीबाग इकाई का दौरा किया और मशीनों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही अब तक बनाए गए रक्षा उपकरण संबंधी सामान की गुणवत्ता भी परखी। टीम ने रानीबाग इकाई को रक्षा मंत्रालय के अधीन किए जाने को लेकर संभावनाएं तलाशीं।
विज्ञापन
मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के चार सदस्यीय दल में शामिल कोलकाता आर्डिनेंस फैक्ट्री के डायरेक्टर जीसी एरेन, आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड कोलकाता के डिप्टी डायरेक्टर वीके सिंह, देहरादून से ब्रिगेडियर एसडी चौधरी और रक्षा मंत्रालय के प्लानिंग अफसर एसएस सोलबीया एचएमटी रानीबाग पहुंचे। दल ने पहले रानीबाग के जीएम एससी कांडपाल के साथ बैठक की। उसके बाद फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने मशीनों की क्षमता, एक्यूरेसी, जमीन, क्वार्टर आदि की जानकारी ली। टीम ने फैक्ट्री को पानी की सप्लाई कहां से होती है इस बाबत भी जानकारी ली। दल के सदस्यों ने डिफेंस के पिछले कामों के बारे में भी जाना। इस बाद यूनियन पदाधिकारियों एवं प्रबंधन के साथ बैठक की।
विज्ञापन
आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड कोलकाता के डिप्टी डायरेक्टर वीके सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधीन एचएमटी रानीबाग को लिए जाने की बात चल रही है। इसी संबंध में टीम संभावनाएं तलाशने आई थी। उन्होंने कहा कि यहां मशीनें अच्छी हैं और उम्मीद की किरण अभी बाकी है। टीम अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंपेगी। सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हित में फैसला लिया जाएगा।