{"_id":"5ec2eccf8ebc3e904c798dd3","slug":"corona-positive-girl-from-delhi-husband-also-admitted-haldwani-news-hld383397838","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आई युवती कोरोना पाजिटिव, पति को भी कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आई युवती कोरोना पाजिटिव, पति को भी कराया भर्ती
विज्ञापन
रामनगर बाजार में मास्क को लेकर अभियान चलाती संयुक्त् टीम।
- फोटो : RAMNAGAR
हल्द्वानी। प्रवासियों के लौटने के साथ ही कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली से 16 मई को आई लामाचौड़ निवासी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। एसटीएच में महिला क देखरेख कर रहे पति को भी भर्ती कर दिया गया है। 16 मई को एक वाहन से छह लोग दिल्ली से हल्द्वानी आए थे। हल्द्वानी स्टेडियम में जांच के दौरान 20 वर्षीय महिला को बुखार निकला था। महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। महिला का पति उसकी देखरेख में था। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। चार अन्य लोग बागेश्वर चले गए थे। उन्हें भी चिह्नित कराया जा रहा है। उनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। बताया कि एसटीएच में कोरोना पाजिटिव 21 मरीज भर्ती हैं जबकि आइसोलेशन में 30 को रखा गया है।
अब तक 1707 सैंपल जांच को भेजे
हल्द्वानी। डॉ. पंत ने बताया कि एक मार्च से अभी तक 1707 के सैंपल जांच को भेजे गए। 1607 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार सैंपल रिजेक्ट हुए और 65 की रिपोर्ट का इंतजार है जबकि 59 सैंपल आज जांच को भेजे गए। जिले के सात क्वारंटीन सेंटर में 149 को रखा गया है। जबकि छह शेल्टर होम में 55 को रखा गया है। डॉ. रश्मि पंत के अनुसार होटल हनीफ में क्वरंटीन अमरावती से लौटे 13 जमातियों को बरेली रोड स्थित एक गार्डन में बुलाया गया और दूसरी बार उनके सैंपल लिए गए हैं।