फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona positive found in base and sth

बेस और एसटीएच में कोरोना मरीज मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Corona positive found in base and sth
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले टीबी एवं श्वास रोग विभाग में एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ओपीडी बंद कर दी गई है। उसके संपर्क में आए डॉक्टर समेत 12 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया। ऐसे में यहां आने वाले टीबी और सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़नी तय है। उधर, बेस अस्पताल में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से फिजिशियन समेत 18 लोगों के स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। नए फिजिशियन और स्टाफ के आने तक यहां आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी होगी।
विज्ञापन

छह जुलाई को खांसी, जुकाम और बुखार का लक्षण लेकर एक मरीज टीबी एवं श्वास रोग विभाग की ओपीडी में पहुंचा तो उसे भर्ती कर लिया गया। सात जुलाई को हालत बिगड़ने पर उसे कोविड अस्पताल एसटीएच (सुशीला तिवारी अस्पताल) भेजा गया। आठ जुलाई को उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आए डाक्टर, टेक्निशियन समेत 12 लोगों को आइसोलेशन में भेज दिया गया। शनिवार को सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। टीबी एवं श्वास रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी पुनेरा ने बताया कि ओपीडी आज से बंद कर दी गई है। हालांकि, 15 मरीज जो आईपीडी में भर्ती हैं, उनका इलाज चलता रहेगा। यहां ओपीडी में प्रतिदिन सौ से दो सौ मरीज आते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि टीबी एवं श्वास रोग अस्पताल को सैनिटाइज कराकर कीटाणुमुक्त किया जाएगा। उधर, बेस अस्पताल में सात जुलाई को एक मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सर्दी, खांसी होने पर उसकी कोरोना जांच की गई। नौ जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। इधर, नौ जुलाई को बेस की जर्नल ओपीडी में खांसी और बुखार से पीड़ित एक और मरीज आया, जिसकी जांच एंटीजन रैपिड टेस्ट किट में पॉजिटिव आ गई। उसे भी इलाज के लिए एसटीएच भेज दिया गया। दो मरीजों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल स्टाफ को क्वारंटीन करने की तैयारी है। सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने बताया कि फिजिशियन को क्वारंटीन करने के चलते नए फिजिशियन की जरूरत होगी। इसलिए तब तक के लिए नए फिजिशियन की मांग की गई है। जानकारी मिली है कि बेस में एसटीएच से फिजिशियन और अन्य स्टाफ भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed