फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona investigation of a young man from Malaysia

मलेशिया से आए युवक की हुई कोरोना जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation of a young man from Malaysia
हैड़ाखान में विदेशी पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
हल्द्वानी। मलेशिया से लौटे शहर के एक युवक को सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत होने के कारण कोरोना जांच कराई गई। हल्द्वानी में कोरोना जांच का यह पहला मामला है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दावा है कि युवक में टीबी के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

मलेशिया से युवक तीन दिन पहले ही हल्द्वानी लौटकर आया है। युवक को खांसी, जुकाम और सर्दी के लक्षण होने के कारण एहतियात के तौर पर कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। युवक को घर पर निगरानी में रखा गया है। दूसरी ओर देहरादून से तीन दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज की वायरोलाजी लैब में कोरोना जांच के लिए सैंपल आया था। जांच के बाद कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो शासन और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के साथ ही पुणे भी रिपोर्ट क्रास चेक के लिए भेजी गई है। जिले में विदेश से लौटकर आए 16 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रख रही है। 31 लोगों की निगरानी की समय सीमा खत्म हो चुकी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के वायरोलाजी लैब मेें अब तक कोरोना के संदिग्ध तीन लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैड़ाखान पहुंचे 57 विदेशी सैलानियों का मेडिकल चेकअप
भीमताल (नैनीताल)। हैड़ाखान मंदिर में रूस और जर्मनी से पहुंचे 57 विदेशी पर्यटकों और 11 स्थानीय लोगों की बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना वायरस से बिना डरे सतर्कता बरतने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग टीम के डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि हैड़ाखान पहुंचे सभी विदेशी पर्यटक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का जिले में कोई भी मरीज नहीं है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की। टीम में डॉ. अनुराधा ह्यांकी, डॉ. विजय सक्सेना, डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी, एएनएम तारा जोशी, जीवंती संमल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed