फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett's Dhikala zone will be closed today

आज बंद होगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corbett's Dhikala zone will be closed today
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क का दिल कहे जाने वाला ढिकाला जोन आज से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। इसके अलावा अब कार्बेट पार्क के सभी जोनों मं रात्रि विश्राम भी बंद कर दिया गया है। 30 जून को बिजरानी रेंज में भी सफारी बंद हो जाएगी। अब कार्बेट का ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क के ईको टूरिज्म के रेंजर संजय पांडेय ने बताया कि मानसून सीजन शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए 15 जून यानी आज बुधवार से पर्यटकों के लिए ढिकाला जोन बंद कर दिया गया है। ढिकाला जोन के साथ ही सभी जोनों में पर्यटकों की रात्रि विश्राम की सुविधा भी बंद कर दी गई है। अब पर्यटक ढिकाला को छोड़कर अन्य जोन में केवल डे सफारी करेंगे। गर्जिया, झिरना और ढेला जोन में सफारी होती रहेगी। बता दें कि अप्रैल में 37,572 भारतीय और 442 विदेशी पर्यटक समेत कुल 38014 पर्यटक कॉर्बेट पहुंचे। मई में 45,922 भारतीय और 200 विदेशी कुल 46,122 पर्यटक कॉर्बेट पार्क पहुंचे। ढिकाला में चार कैंटर सुबह और चार कैंटर शाम की पाली में डे विजिट पर जाते हैं। एक कैंटर में 64 पर्यटक एक बार में जाते हैं तो वहीं, बिजरानी, गर्जिया और झिरना जोन में 30 जिप्सियां सुबह और 30 जिप्सियां शाम की पाली में पर्यटकों को सफारी कराती हैं। दुर्गा देवी जोन और ढेला जोन में 15 जिप्सियां सुबह और 15 जिप्सियां शाम की पाली में पर्यटकों को सफारी पर ले जाती हैं। जून में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। बाघों के घनत्व के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क में दिल्ली, हरियाणा और मुंबई के साथ ही विदेशी पर्यटक भी कॉर्बेट पार्क पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती तादाद को देखते हुए पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed