{"_id":"82ba82affcb49f4d09cee216e490f504","slug":"corbett-opened-the-bijrani-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गया कार्बेट का बिजरानी जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गया कार्बेट का बिजरानी जोन
अमर उजाला/ब्यूरो/ रामनगर।
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट पार्क के डे विजिट का लोकप्रिय बिजरानी जोन बृहस्पतिवार को पर्यटकों के लिये खुल गया है। पार्क वार्डन शिवराज सिंह ने रिबन काट उद्घाटन किया।
विज्ञापन
पहले दिन 58 जिप्सियों में 363 भारतीय व पांच विदेशी पर्यटकों ने पार्क भ्रमण कर नजदीक से जैव विविधता के साथ ही सुबह व शाम की पाली में कई पर्यटकों ने बाघ के भी दर्शक किये।
विज्ञापन
कार्बेट पार्क का डे विजिट लोकप्रिय जोन बिजरानी के खुलते ही पर्यटकों का रामनगर आसपास के क्षेत्रों में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिजरानी में पहले दिन जो भी पर्यटक गया उसने सेल्फी लेने में कोई कसर नही छोड़ी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से पर्यटकों का बिजरानी गेट पर आने का दौर शुरू हुआ। सवा छह बजे इंट्री दी गई। यहां जितना समय गेट पर कागज चेक करने में अधिकारी, कर्मचारियों को लगा उतनी देर पर्यटकों में सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
वहीं पर्यटकों का काफिला बिजरानी जोन के जंगलों में क्या निकला तो कोई रोखड़ो की साइड पर बैकग्राउंड बना सेल्फी लेने लगा तो कोई घने जंगलों की ओर व कुछ जंगल की सड़कों पर सेल्फी लेने लगे।
मजे की बात तो यह हुई जो पर्यटक मचान पर नही चढ़ पाए उन्होंने साइड में खड़े होकर ही नाले व जंगल के मनोरम दृश्यों के साथ सेल्फी ली।
अधिकांश पर्यटक वन्य जीव न भी दिखे तो निराश नहीं हुए, क्योंकि उन्होंने पार्क के अंदर ऐसे मनमोहक दृश्यों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और पार्क की यादों के साथ अपनी विजिट को यादगार बना चले गये।