फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Consumers upset due to Facebook and Insta not working in haldwani

Facebook-Instagram Down: फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट्स खुद हुए लॉगआउट, डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक सर्वर रहा डाउन

Wed, 06 Mar 2024 12:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 06 Mar 2024 12:49 PM IST
सार

हल्द्वानी में मेटा की सोशल मीडिया सेवा मंगलवार को डाउन हो गई। रात नौ बजे से करीब एक घंटा मेटा सर्विस डाउन रही। फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम भी बाधित रहा।

विज्ञापन
Consumers upset due to Facebook and Insta not working in haldwani
Facebook Alert - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हल्द्वानी में मेटा की सोशल मीडिया सेवा मंगलवार को डाउन हो गई। रात नौ बजे से करीब एक घंटा मेटा सर्विस डाउन रही। फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम भी बाधित रहा। लोगों के फेसबुक अकाउंट ऑटोमैटिक लॉगआउट हो गए। वहीं इंस्टाग्राम के कई फीचर्स प्रभावित रहे। हालांकि व्हाट्सएप पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


फेसबुक, इंस्टाग्राम के बंद होने की लोग परेशान हो गए। तकनीकी दिक्कत से परेशान कई लोगों ने फेसबुक में अपना पासवर्ड भी बदलने की कोशिश की लेकिन फेसबुक ने काम नहीं किया। 10 बजे के बाद मेटा सर्विस चालू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


ये पढ़ें- CM Pushkar Singh Dhami: रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी का जोरदार स्वागत, योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को साढ़े नौ बजे के बाद से फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ने ही काम नहीं किया। फेसबुक में नया पासवर्ड डालने की कोशिश की लेकिन वो भी नहीं हुआ। 10 बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई। -शुभम, पंचायत घर

मंगलवार रात को व्हाट्सएप को छोड़कर फेसबुक और इंस्टा ने काम करना बंद कर दिया। मैंने सोचा कि एकाउंट में खराबी आ गई है। इस वजह से शायद परेशानी हो रही है। काफी कोशिश के बाद 10 बजे के बाद से सर्विस फिर से चालू हुई। - मानसी, हीरानगर


सोशल मीडिया सर्विस बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अकाउंट में दिक्कत आने के भ्रम में रहे। एक घंटे तक फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं कर सके। -स्वर्णिमा, कमलुवागांजा

फेसबुक का अकाउंट अचानक लॉगआउट हो गया। कई बार लॉग इन करने की कोशिश की मगर फिर भी फेसबुक पर लॉग इन नहीं हो पाया। इंटरनेट पर सर्च किया तो पता लगा कि मेटा की सर्विस बाधित हो गई है जिसके कारण फेसबुक और इंस्टा नहीं चल रहा है। -कुनाल, छड़ायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed