फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen protested by showing black flags on the arrival of Chief Minister

मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protested by showing black flags on the arrival of Chief Minister
हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को रोकती पुलिस
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी पहुंचने पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काले झंडों के साथ सड़क पर उतर आए। रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क समेत अन्य नाकामियों का हवाला देते हुए जमकर नारेबाजी की और जल्द व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी पहुंचने पर तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए काले झंडे दिखाने लगे। उन्होंने जल्द आईएसबीटी और रिंग रोड का निर्माण कराने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को तत्काल शुरू करने की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी देर तक खींचतान होती रही। उसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने 25-25 हजार के जमानती मांगे लेकिन काफी देर की बहसबाजी के बाद गिरफ्तार 16 कार्यकर्ताओं में से 4 के खिलाफ 151 की कार्रवाई की। हेमंत साहू ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी सिटी से मुलाकात भी करेंगे। प्रदर्शन में दीपा खत्री, हिमांशु गांधी, पंकज कश्यप, साहिल राज, सचिन राठौर, माहेश्वरी, हर्ष प्रसाद, नंदनी खत्री, शिवकुमार, कैलाश कोहली, नन्हे कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed