फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen burnt effigies in protest against Ankita's murder

अंकिता हत्याकांड के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigies in protest against Ankita's murder
हल्द्वानी। कांग्रेसियों ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। वहीं एबीवीपी की छात्र इकाई ने भी शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज में रैली निकाली और हत्यारों को फांसी देने की मांग की। वहीं आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा ने आरोपियों के साथ ही सरकार और स्थानीय प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बुद्ध पार्क में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अपने नारे के विपरीत काम कर रही है। हत्याकांड में शामिल दोषियों को सजा दिलवाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, जीवन सिंह कार्की, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, जगमोहन सिंह चिलवाल, नरेश अग्रवाल, हाजी सोहेल, गिरीश पांडे, शोभा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

इधर, गौलापार के कुंवरपुर में जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा और ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगडवाल ने समर्थकों के साथ भाजपा सरकार का पुतला फूंका। दोषियों को सजा देने की मांग करने वालों में हरेंद्र बोरा, बलवंत मेहरा, इंद्रपाल आर्य, नीरज रैक्वाल, रामसिंह नगरकोटी, महिपाल रैकवाल, सुरेंद्र बर्गली, विक्रम रैकुनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एबीवीपी छात्र इकाई ने भी एमबीपीजी कॉलेज में रैली निकाली और हत्यारों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शन में प्रांत संगठन मंत्री विक्रम सिंह, विभाग संयोजक कमलेश भट्ट, सूरज रमोला, रश्मि लमगड़िया, दीपक रावत, कौशल बिरखानी, अभिषेक गोस्वामी, निखिल सोनकर, आलोक त्रिपाठी, दीपेंद्र कुल्याल, अंजली पांडे, कोमल, अतुल लमगड़िया आदि शामिल रहे।
वहीं आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा ने हीरानगर चौराहे पर पुतला फूंका। अंकिता को न्याय दिलाने की मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष हर्ष सिरोही, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, दीप चंद पांडे. पंकज कुमार, दीप आर्या, नजाकत हुसैन, नाजिम हुसैन, शानू खान, शुभम, मनीष कुमार, आकाश कुमार, शुभम टम्टा, धीरज जोशी, पवन कुमार, ममता मेहता मौजूद रहे।
अंकिता हत्याकांड : व्यापारियों में पुलिस के प्रति नाराजगी
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार को इस मामले में पुलिस कार्रवाई में हुई देरी पर नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस अपराध के बाद देवभूमि शर्मसार तो हुई है लेकिन अगर जनाक्रोश नहीं होता तो पुलिस अपनी कार्रवाई में तेजी भी नहीं लाती। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की है कि अंकिता हत्याकांड में आरोपियों की पैरवी न करें। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, धर्म यादव, देवेश अग्रवाल, सुभाष मोंगा, प्रमोद गोल्डी, राकेश टीटू, रामप्रसाद कश्यप, संदीप टंडन, मुनेश अग्रवाल, देवेंद्र कोहली, नीरज कांडपाल मौजूद रहे। संवाद

प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट : मतीन
हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मतीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। शनिवार को सपा प्रदेश प्रभारी ने बयान जारी करते हुए पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही पीड़िता के परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने, मृतका और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed